फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्रों पर एसपी के छापे, अवैध रूप से रह रहे 82 लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के नशा मुक्ति केंद्रों में बिना अनुमति के मनमर्जी से कई लोग रखे जा रहे हैं। नशा मुक्ति केंद्रों में तय की गई लोगों की संख्या से अधिक लोगों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर रखा जा रहा है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने जिला के पांच नशा मुक्ति केंद्रों में पुलिस टीम के साथ दबिश दी। उन्होंने बिना अनुमति नशा मुक्ति केंद्रों में रह रहे लोगों को पकड़ा। पुलिस की रेड के दौरान पांच नशा मुक्ति केंद्रों में बिना अनुमति के रह रहे 82 लोग पाए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर और डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुलिस के साथ जिले में चल रहे पांच नक्शा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। कर्मा वेल्फेयर सोसायटी नंगल वट्ट में 25 लोगों को रखने की अनुमति है। जबकि वहां पर 29 अधिक लोग बिना पंजीकरण के नशा मुक्ति केंद्र में पाए गए। आसरा वेल्फेयर सोसायटी नशा मुक्ति केंद्र लालूवाल में 25 लोगों की अनुमति है, लेकिन वहां पर 23 लोग अतिरिक्त पाए गए।
गुरु शक्ति सोशल वेल्फेयर सलोह नशा मुक्ति केंद्र में 20 लोगों की अनुमति है, लेकिन यहां पर 13 लोग अधिक पाए गए। आशा किरण होम सोसायटी बरनोह में 25 लोगों की अनुमति है। मौके पर 14 अधिक लोग पाए गए। इसके अलावा उम्मीद फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र संतोषगढ़ में 20 लोगों की क्षमता है। यहां तीन ही लोग अधिक पाए गए।
विज्ञापन

एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्रों में बिना अनुमति रह रहे लोगों की रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त एवं सीएमओ को भेजी जाएगी। पांच नशा मुक्ति केंद्रों में बिना अनुमति के रह रहे 82 लोग पकड़े गए हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा का कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन न करने वाले नशा मुक्ति केंद्रों को बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें