फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुष्कर्म मामले में आरोपी सैनिक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी वीरवार को पहुंचा था महिला पुलिस थाना, करीब 18 दिन से था गायब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। दौलतपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ यौन शोषण के आरोपी सैनिक को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। बताया जा रहा कि आरोपी बीते वीरवार को खुद महिला थाना ऊना पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि आरोपी बीते करीब 18 दिन से गायब चल रहा था।

इस मामले में महिला थाना प्रभारी रूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दबिश दी थी। आरोपी युवक उधमपुर में ही तैनात था। लेकिन, वहां उसे काबू नहीं किया जा सका। कुछ दिन बाद आरोपी को सेना ने मामले की जांच में सहयोग के लिए घर भेजा, लेकिन वह भाग गया और हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगा दी। हाई कोर्ट में राहत नहीं मिलने पर आरोपी वीरवार को खुद महिला थाना ऊना पहुंचा।
विज्ञापन


युवक पर आरोप है कि सगाई करने के बाद उसने रिश्ता तोड़ दिया और फिर युवती को आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। मामले में युवती ने सैनिक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दी और कहा कि आरोपी ने सगाई के बाद रिश्ता तोड़ दिया है। युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ तीन साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी के पिता ने भी परिवार पर दबाव बनाया कि थाने में शिकायत दी तो वह अपनी सियासी ताकत का इस्तेमाल करेगा। आरोपी के पिता ने मामले को पंचायत में सुलझाने के लिए दबाव डाला। बताया जा रहा कि युवती और युवक की 24 नवंबर 2024 को सगाई हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें