फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्मार्ट मीटर से बदलेगा स्कूलों का बिजली सिस्टम

Tue, 17 Nov 2026 04:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी से पहले स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर
विज्ञापन

अब हर महीने चुकाना होगा बिजली का बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जनवरी माह से पहले सभी स्कूलों में यह प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्कूलों में बिजली आपूर्ति प्रीपेड व्यवस्था के तहत होगी। स्कूल प्रभारी को मीटर रिचार्ज करवाने के बाद ही बिजली मिलेगी। यदि रिचार्ज समाप्त हो जाता है तो बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। जब तक स्कूल प्रभारी दोबारा रिचार्ज नहीं करवाएंगे, तब तक स्कूलों में बिजली बहाल नहीं होगी।
अब तक स्कूलों में पुराने मीटर लगे होने के कारण बिजली बिलों के भुगतान में छूट मिल जाती थी। पूर्व में कुछ स्कूलों के प्रभारी दो से तीन माह बाद बिजली बिलों का भुगतान करते थे, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसा नहीं हो सकेगा। अब स्कूलों को हर महीने बिजली खपत के अनुसार भुगतान करना होगा। इसके लिए स्कूल प्रभारियों को नियमित रूप से मीटर रिचार्ज करवाना पड़ेगा। नए मीटरों से बिजली खपत का हिसाब भी ऑनलाइन दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
घरों, दुकानों के साथ स्कूलों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कार्य को पूरा करने के लिए जनवरी माह तक का लक्ष्य तय किया गया है। मीटर लगने के उपरांत बिजली आपूर्ति प्रीपेड व्यवस्था के तहत होगी।-सौरभ राय, एसडीओ बिजली बोर्ड हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें