फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिस स्कूल में पढ़ीं, वहां जज बनकर पहुंचीं सिमरनजीत कौर

Tue, 07 Oct 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
डीएबी पब्लिक स्कूल मैहतपुर में  जज बनकर आई सिमरनजीत कौर सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ ।स्रोत सं
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। बारहवीं कक्षा तक जिस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की, उसी स्कूल में जज बनकर आईं सिमरनजीत कौर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल में इसी पूर्व छात्रा के सम्मान में समारोह आयोजित हुआ। स्कूली छात्राओं ने उनके अभिनंदन में स्वागत गीत गया।
स्कूल की ओर से सिमरनजीत कौर को स्मृति चिह्न तथा 21 हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया। सिमरनजीत कौर ने कहा कि जीवन में कुछ बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बारहवीं कक्षा की छात्रा दीपिका तथा जिया सिंह को जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं सीबीएसई क्लस्टर में राष्ट्रीय खिलाड़ी अमृतपाल सिंह तथा पलक चौधरी को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें