फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ऊना के भरवाईं चौक पर दो बसों के बीच दबे एसआई राजेश कुमार धीमान की मौत, ड्यूटी निभाते गंवाई जान

Sun, 18 Oct 2026 03:08 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

हिमाचल प्रदेश के भरवाईं चौक पर शनिवार रात यातायात व्यवस्था संभाल रहे थाना चिंतपूर्णी में तैनात एसआई राजेश कुमार धीमान दो बसों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को ऊना में पोस्टमार्टम के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो/एसआई राजेश कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के भरवाईं चौक पर ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में थाना चिंतपूर्णी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार धीमान की मौत हो गई। शनिवार रात जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था सुचारू करवाने के दौरान वह दो बसों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन




तंग मोड़ पर बसों के बीच फंसे अधिकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसआई राजेश कुमार धीमान शनिवार रात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार के साथ भरवाईं चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान मुबारिकपुर और देहरा की ओर जा रही दो बसें एक तंग मोड़ पर एक-दूसरे को पार कर रही थीं। इस बीच राजेश कुमार धीमान दोनों बसों के बीच फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद उन्हें सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

भरवाईं थाना में दी गई श्रद्धांजलि
रविवार दोपहर ऊना में पोस्टमार्टम के बाद एसआई राजेश कुमार धीमान का पार्थिव शरीर भरवाईं थाना लाया गया। यहां डीएसपी अंब अनिल पटियाल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, पुलिस कर्मियों, स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक बबलू ने भी पुष्प अर्पित कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के निधन से शोक
राजेश कुमार धीमान को पुलिस विभाग में मेहनती, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता था। ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास करते हुए उन्होंने अपनी जान गंवा दी। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पुलिस विभाग ने भी एक समर्पित अधिकारी खो दिया है। उनकी सेवाओं और कर्तव्यपरायणता को क्षेत्र के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें