फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एसआई पुष्पेंद्र सिंह ने संभाला दौलतपुर पुलिस चौकी प्रभारी का कार्यभार

Mon, 20 Jul 2026 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कसेंगे शिकंजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर पुलिस चौकी में एसआई पुष्पेंद्र सिंह ने प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वे एसआई रविपाल के स्थान पर तैनात हुए हैं, जबकि एसआई रविपाल ने अब जोल पुलिस चौकी में बतौर प्रभारी कमान संभाली है। कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले एसआई पुष्पेंद्र सिंह ने अपनी पुलिस सेवा का अधिकांश समय चंबा जिले में विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देते हुए बिताया है।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। बाजार में यातायात जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों को पेश आने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कहा कि दौलतपुर चौक पंजाब की सीमा से सटा क्षेत्र होने के कारण यहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करी सहित संदिग्ध एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और निगरानी को मजबूत किया जाएगा। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस व जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें