फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सवारियां कम पड़ीं, 30 बस रूटों पर लग गया ब्रेक

Mon, 27 Jul 2026 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। यात्रियों की कमी के कारण रविवार को एचआरटीसी ऊना डिपो को 30 स्थानीय बस रूटों का संचालन रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, तकनीकी खराबी के चलते डिपो की चार बसें वर्कशॉप में खड़ी रहने से भी कुछ रूट प्रभावित रहे। हालांकि लंबी दूरी के सभी प्रमुख रूटों पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।
डिपो की चार बसों में तकनीकी खराबी आने के बाद उन्हें मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजा गया है। निगम के अनुसार बसों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और जल्द ही उन्हें दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार होने के कारण स्थानीय रूटों पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। घाटे से बचने के लिए निगम ने करीब 30 स्थानीय रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया। इसका असर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के यात्रियों पर पड़ा, जिन्हें निजी वाहनों और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय रूटों पर बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के आधार पर किया जाता है। रविवार को अपेक्षाकृत कम सवारियां मिलने के कारण करीब 30 रूटों का संचालन रद्द किया गया। वर्कशॉप में खड़ी चार बसों की मरम्मत तेजी से की जा रही है। -राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें