फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुफ्त यात्रा के दावों के बीच लोकल रूटों पर बसों का टोटा, महिलाओं में रोष

Thu, 12 Nov 2026 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। भैया दूज पर महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के सरकार के दावों के बीच जिले में लोकल बस सेवा प्रभावित होने से परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

पर्व पर ऊना-अंब और अंब-लोहारा रूट पर सरकारी बसें उपलब्ध नहीं होने से महिलाओं को निजी बसों में किराया देकर सफर करना पड़ा। इससे यात्रियों में परिवहन विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।

सीमा देवी, विमला देवी, शकुंतला देवी, तारा देवी, बबली देवी और प्रेमलता ने कहा कि सरकार और परिवहन विभाग को मुफ्त यात्रा की सुविधा के प्रचार के साथ लोकल रूटों पर नियमित बस सेवा सुनिश्चित करनी चाहिए। जब बसें ही उपलब्ध नहीं होंगी तो निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ कैसे मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग से सभी निर्धारित रूटों पर नियमित बसें चलाने की मांग की।
यात्रियों का कहना है कि इससे पहले ऊना डीडीएम की ओर से लोकल बस रूट बंद नहीं करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद भाई दूज पर महत्वपूर्ण रूटों पर बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों ने विभाग से बसों के नियमित संचालन को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की है।

ऊना डिपो की बसें निर्धारित रूटों पर चलाई गई थीं। अन्य रूटों पर भारी भीड़ के कारण बसें वहां भेजनी पड़ीं, इस कारण लोहारा रूट पर बस सेवा संचालित नहीं हो पाई। अन्य रूटों पर बसों का संचालन किया गया था। -संदीप कुमार, अड्डा इंचार्ज, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें