फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुकानदार पर लोहे की रॉड से हमला, पांच नकाबपोश भागे

Wed, 30 Sep 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब थाना क्षेत्र में घर लौट रहे फास्ट फूड दुकानदार पर सोमवार देर रात पांच नकाबपोश लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी सफेद रंग की कार में सवार होकर अंब की ओर भाग गए। घायल दुकानदार को सिविल अस्पताल अंब में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में अंदौरा निवासी भागवत कुमार ने बताया कि वह चुरुडू में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। रात करीब साढ़े नौ बजे वह स्कूटी से घर लौट रहा था जबकि उसका भांजा प्रिंस दूसरी स्कूटी पर पीछे आ रहा था।
बेहड़ जसवां स्कूल के पास एक सफेद इनोवा कार ने उसकी स्कूटी रोक ली। कार से मुंह ढके करीब पांच लोग बाहर निकले और रास्ता रोक कर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। भागवत के भांजे प्रिंस ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे।
विज्ञापन

लोगों को जुटता देख हमलावर कार में बैठकर अंब की तरफ भाग गए। हमले में भागवत के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। रात के अंधेरे और चेहरा ढका होने के कारण वह आरोपियों की पहचान नहीं कर सका।
घटना के बाद घायल को सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और मेडिकल करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें