फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जूतों के स्टोर में सेंधमारी, हजारों रुपये का सामान चोरी

Tue, 28 Apr 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना बाजार में स्थित जूतों के स्टोर में सेंधमारी कर अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान ले उड़े। वारदात के बाद शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात चोरों ने दुकान के पीछे के हिस्से से सेंधमारी कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे महंगे जूतों सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर भाग गए। सुबह जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

घटना को लेकर पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप ने कहा कि चोरी की वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है। उन्होंने बताया कि दुकान से हजारों रुपये के जूते चोरी हुए हैं और मौके से एक प्रतिबंधित दवा की खाली शीशी भी मिली है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात में नशे से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें