भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना के नए एसएचओ अनिल कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को टीम सहित चिंतपूर्णी बाजार का दौरा किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श करना था।
एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि सबसे पहले बाजार और उसके आस-पास के रास्तों का निरीक्षण किया है, ताकि भीड़ वाले दिनों में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने मंदिर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया, ताकि किसी भी अनहोनी घटना को टाला जा सके।
उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। इस दौरे के दौरान एएसआई महेंद्र सोनी, एएसआई नरेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। संवाद