फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चलेट की शिखा मनकोटिया को ‘हिमालयन श्री सम्मान’

विज्ञापन
चलेट की बहू शिखा मनकोटिया  ‘हिमालयन श्री सम्मान से सम्मानित करते हुए अभिनेता रजा मुराद।स्रोत स्
विज्ञापन
मातृत्व स्वास्थ्य और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हमीरपुर में मिला प्रतिष्ठित सम्मान
विज्ञापन

बडूही (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव चलेट की बहू शिखा मनकोटिया को मातृत्व स्वास्थ्य और योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘हिमालयन श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

यह सम्मान समारोह हमीरपुर स्थित करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया, जहां उत्तर भारत की विभिन्न प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नितिन मेहता सहित कई गणमान्य हस्तियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन


इस आयोजन में जिला ऊना से यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली शिखा मनकोटिया एकमात्र प्रतिभागी रहीं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल गांव चलेट बल्कि पूरे गगरेट क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शिखा मनकोटिया हिमाचल प्रदेश की पहली गर्भ संस्कार विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में शूलिनी विश्वविद्यालय से योग विषय में पीएचडी कर रही हैं। वे मातृत्व स्वास्थ्य और योग के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अपने गांव और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है। स्थानीय लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें