फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मंडी के शैलेन्द्र बने प्रदेशाध्यक्ष, मदन को महासचिव का जिम्मा

Tue, 12 Aug 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबाल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव बंगाणा में हुए। रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट नवीन ठाकुर ने बताया कि सभी पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। जिला मंडी से शैलेन्द्र शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव में उपाध्यक्ष डॉ. लोकेन्द्र और विधि चंद राणा को बनाया गया। कुटलैहड़ के मदन राणा को महासचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव यशविंद्र ठाकुर और नवीन कुमार को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर विक्रम बंस्थू, पृथ्वी राज ठाकुर, संजीव राणा, तनिषा ठाकुर और विनय आजाद का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि नए पदाधिकारी वालीबाल खेल के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के हितों और प्रतियोगिताओं के बेहतर आयोजन के लिए मिलजुलकर काम करेंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि हिमाचल में वॉलीबाल खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी बढ़ाने तथा ग्रामीण स्तर पर वालीबाल को लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष पहल की घोषणा की। अखिल भारतीय वालीबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर एवं राष्ट्रीय महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें