फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डिजिटल क्विज में शहजप्रीत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
माय भारत पोर्टल और बजट क्विज के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में जिला युवा कार्यालय की ओर से आयोजित जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के महाप्रबंधक संजय जोशी ने की। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने युवाओं के लिए भारत सरकार की योजनाओं और पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स एवं प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया।
करीब 100 छात्रों ने मौके पर ही पोर्टल पर पंजीकरण कर बजट क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। इलेक्टि्रशियन ट्रेड के छात्र शहजप्रीत ने प्रथम और फिटर ट्रेड के राजवीर, दुष्यंत और लकी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप माय भारत टी-शर्ट प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने कहा कि जागरूक युवा ही देश की ताकत हैं, जबकि संजय जोशी ने युवाओं की ऊर्जा और जागरूकता को भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रबंधक रणवीर और सभी प्रशिक्षकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें