फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 20 साल पहले बिछाई सीवरेज लाइन, आज तक नहीं मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर बाजार के बाशिंदों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

एसडी शर्मा
मैहतपुर ( ऊना)। जिले के सरहदी क्षेत्र मैहतपुर बसदेहड़ा नगर परिषद के तहत आते मुख्य बाजार के वार्ड एक व दो के बाशिंदे आज भी मल निकासी योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। हैरत की बात यह कि मुख्य बाजार के आधे भाग को मल निकासी योजना से जोड़ने के लिए 20 वर्ष पहले बाजार के दोनों ओर सीवरेज की पाइप लाइन बिछा दी गई थी। लेकिन लंबा अरसा गुजर जाने के बावजूद इस लाइन से एक भी कनेक्शन नहीं दिया गया है। नगर परिषद के नौ वार्ड को चार जोन में बांटा गया है। इनमें से जोन ए, बी और सी के लिए ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन अगस्त 2022 को हो चुका है। 528.42 लाख से बनकर तैयार किए गए इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में करीब डेढ़ हजार मल निकासी योजना के कनेक्शन की क्षमता है। लोगों का कहना है कि रेलवे मोड़ से लेकर औद्योगिक क्षेत्र मोड़ तक मुख्य बाजार में विभाग ने मल निकासी योजना से बाजार को जोड़ने की मंशा से बीस साल पूर्व दोनों ओर लाइन तो डाल दी लेकिन पलटकर उसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
मुख्य बाजार के बाशिंदों राजेश कुमार, दीपक कुमार, विनोद, डॉ शकुंतला आर्य, व्यापार मंडल प्रधान सुभाष ऐरी, संजीव सचदेवा, संजय कुमार सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि सालों पूर्व सीवरेज लाइन बिछाने के बावजूद आज दिन तक मल निकासी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के तहत यह कार्य होना प्रस्तावित है। ऐसे में विभाग के एसडीओ से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
संबंधित अधिकारियों से सीवरेज योजना के कार्य का अपडेट लेकर आगामी कार्रवाई के लिए बोला जाएगा।
-ई. राजेश शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें