फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विदेश भेजने के नाम पर सात लोगों से 14 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी निवासी पीड़ितों की शिकायत पर तीन के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

ऊना जिले की बरनोह निवासी रेखा ठाकुर, प्रेम सिंह त्यागी और मोनू पर धोखाधड़ी का आरोप
आरोपियों ने उन्हें गलत वीजा और टिकट देकर दिल्ली भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मंडी जिले के त्रैंबला तहसील धर्मपुर के रामपाल सहित सात लोगों ने ऊना जिले की बरनोह निवासी रेखा ठाकुर, प्रेम सिंह त्यागी और मोनू पर विदेश भेजने के नाम पर करीब 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
पुलिस थाना सदर में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को केन्या भेजने का वादा किया और इसके एवज में प्रत्येक व्यक्ति से 2 लाख रुपये लिए। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें गलत वीजा और टिकट देकर दिल्ली भेजा और कहा कि उनकी फ्लाइट 15 सितंबर 2025 को है।
विज्ञापन

गलत दस्तावेज होने के कारण एयरपोर्ट पर उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई और सभी अपने घर लौट आए। जब आरोपियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी और अब आरोपियों ने फोन तक उठाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि रेखा ठाकुर, प्रेम सिंह त्यागी और मोनू के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें