फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक में अप्रैल से मिलेंगी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
विज्ञापन

उपकरण स्थापित करने के लिए कंपनी ने शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। विभाग की तरफ से अप्रैल तक इस ब्लॉक को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलावासियों को आपातकाल में जल्द ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बन रहे ब्लॉक का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद भवन में उपकरण स्थापित होना शुरू हो जाएंगे। इसे लेकर कंपनी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस ब्लॉक के शुरू होने से क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड में आने वाले मरीजों का उपचार क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ही होगा। इस ब्लॉक में एक साथ 50 मरीजों का उपचार हो सकेगा। ब्लॉक में वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। 23.75 करोड़ की लागत से बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। ब्लॉक के भवन में निर्माण पर करीब 16.63 करोड़ और आधुनिक उपकरण स्थापित करने पर 7.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिलावासियों की लंबे अरसे से क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने की मांग अब पूरी होने जा रही है। सीसीबी में हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी। इससे हादसों में गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर नहीं किया जाएगा। 1500 वर्ग मीटर भूमि पर इस ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से किया जाएगा। ब्लॉक के तीन मंजिला भवन में तीन ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


कोट्स
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल तक इस भवन का लाभ लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। इसे लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ संजय मनकोटिया चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें