संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के बाद सतर्क हो गया है। कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका के चलते विभाग ने जिलेभर मेंविभाग के अधिकारियों को एक्शन मोड रहने के निर्देश दिए हैं। बाहरी देशों से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य संबंधी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट के केसेज आने के बाद स्वास्थ्य ने कमर कस ली है। विभाग जिले में स्वास्थ्य खंडों के सभी कोरोना संक्रमितों को पालकवाह में तैयार फेब्रिकेटेड अस्पताल में रखा जाएगा। विभाग के लिए राहत की बात यह है कि जिले में वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण का कोई भी एक्टिव मामला नहीं है।
बीते कई माह से जिला कोरोना मुक्त चल रहा है। अगर भविष्य में कोरोना के गंभीर मामले सामने आते हैं तो कोविड अस्पताल पालकवाह इसके लिए पूरी तैयार है। हरोली के पालकवाह स्थित कोविड अस्पताल भी बीते कई माह से बंद पड़ा है। अस्पताल में कोई मरीज न होने के कारण यहां तैनात स्टाफ को विभिन्न स्थानों पर भेज दिया गया है।
बता दें कि पालकवाह अस्पताल में मरीज के उपचार के वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन प्लांट और सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इससे मरीज को जल्द ठीक करने में भी काफी सहायता मिलती है। उपमंडल स्तर पर भी ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य सुविधाएं भी स्थापित कर दी गई हैं ताकि किसी भी गंभीर व आपातकाल में मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं
कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन के अलावा कोविड नियमों का पालन भी बेहद आवश्यक है। कोरोना से बचने के लिए खुद को सुरक्षित रखें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें। मास्क का प्रयोग करें और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करें। कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत अस्पताल में जाकर उपचार करवाएं। कोरोना को
लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार है। लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है।
-डॉ. मंजू बहल मुख्य चिकित्सा अधिकारी