फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आत्मचिंतन जरूरी : सुमन

Sat, 21 Nov 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। बुजुर्गों का सम्मान, परिवार में मधुर संबंध और सकारात्मक सोच समाज को बेहतर बनाने की बुनियाद हैं। जीवन के इस पड़ाव को खुशहाल बनाने के लिए आत्मज्ञान और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। यह संदेश शुक्रवार को बंगाणा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया।
विज्ञापन

‘संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक वरिष्ठजनों और 50 से अधिक समाजसेवियों ने भाग लिया। जिला परिषद सदस्य चैंचल बाला ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए इस पहल की सराहना की। सुमन दीदी ने कहा कि लोगों को अपने दैनिक कार्य स्वयं करने की आदत डालनी चाहिए। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आत्मचिंतन जरूरी है। आशा दीदी ने आत्मज्ञान को खुशहाल जीवन का आधार बताते हुए पांच दिवसीय निशुल्क राजयोग पाठ्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. किरण दीदी ने उपस्थित जनों को राजयोग ध्यान का अभ्यास करवाया और हरजीत दीदी ने सकारात्मक जीवन जीने की प्रतिज्ञा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें