फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छात्रवृत्ति परीक्षा फरवरी में करवाने का लिया निर्णय

Fri, 27 Nov 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। मानव कल्याण समिति बंगाणा की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष विशाल भारती शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति की ओर से पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छात्रवृत्ति परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है। समिति पदाधिकारियों ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां करने पर भी विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मुकेश, सीमा शर्मा, नरेश कुमार, रमन कुमार, नितिन, मनीष और चैतन्य सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें