फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाका देखकर गाड़ी में सवार युवक भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)। स्थानीय बाजार में पुलिस का नाका देखकर गाड़ी में सवार युवकों ने गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। बाद में पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया। दोनों ने माफी मांगकर पुलिस से जान छुड़वाई।
विज्ञापन

गगरेट पुलिस ने गगरेट बाजार में नाका लगा कर वाहनों की तलाशी की। तभी स्थानीय थपल्लां गांव की गाड़ी आई। इसमें दो लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लोगों ने शराब पी थी। नाका देखकर उन्होंने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और दोनों के घर पहुंच गई। दोनों गाड़ी खड़ी करके छिप गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। इसमें कुछ नहीं मिला।
पुलिस ने उन दोनों के घरवालों को हिदायत दी कि थाने में पेश हो जाएं। दोनों सुबह थाने में आए। उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने शराब पी थी वे डरकर भाग गए। पुलिस के समक्ष दोनों ने लिखित रूप से माफी मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें