फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुरक्षा कर्मचारी पर व्यापारी से मारपीट के आरोप

Fri, 28 Feb 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज के नंगल डिपो के मुख्य गेट पर हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पंजाब रोडवेज के नंगल डिपो के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी साहिब सिंह पर शहर के एक व्यापारी हनी सिधवानी के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। मारपीट में हनी की नाक पर गहरी चोट आई है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार मारपीट का कारण हनी सिधवानी का स्कूटर लेकर बस स्टैंड में जाना रहा। इस दौरान गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ उसका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हनी के साथ हुई मारपीट के बाद उसके पारिवारिक सदस्य और दोस्त बस स्टैंड में जमा हो गए और दोनों पक्षों में जमकर बहस भी हुई।
विज्ञापन

हनी सिधवानी ने कहा कि उसने किसी काम से अन्य शहर जाना था। इसलिए वह बस तक अपने स्कूटर पर आ गया, लेकिन गेट पर तैनात कर्मी ने उसे गेट पर रोक दिया। उसके यह कहने पर कि उसने बस पकड़नी है, सुरक्षाकर्मी नहीं माना। हनी ने बताया कि सुरक्षा कर्मी गाली गलौज पर उतर आया, जिस कारण हंगामा हुआ।
विज्ञापन

उधर सुरक्षा कर्मी साहिब सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए युवक को स्कूटर लेकर बस स्टैंड में जाने से रोका, लेकिन युवक के गाली गलौज करने से उसे गुस्सा आ गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें