फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल और भाखड़ा डैम की सुरक्षा होगी सीआईएसएफ के जवानों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी हरी झंडी
विज्ञापन


बीबीएमबी के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नंगल और भाखड़ा डैम की सुुुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले करने का निर्णय कर लिया है। बीबीएमबी प्रबंधन को भी जानकारी देकर नंगल डैम व भाखड़ा डैम की सुरक्षा में तैनात होने वाले 296 सीआईएसएफ के जवानों के लिए रहने की व्यवस्था करने को कह दिया है। इसके उपरांत बीबीएमबी प्रबंधन ने बीबीएमबी की एच ब्लॉक के मकान नंबर 34 से 59, मार्केट ब्लॉक के मकान नंबर एक से 21, डब्बल जी ब्लॉक के मकान नंबर 20 से 28, डब्बल सी ब्लॉक के मकान नंबर एक से 82, डब्बल एच ब्लॉक के मकान नंबर 104 से 139 और डब्बल डी के मकान नंबर 96 से 114 में रहने वाले बीबीएमबी कर्मचारियों को मकान खाली कर किसी दूसरे स्थान पर बदलने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। सके। इंफोरसमेंट विभाग के एसडीओ अर्शदीप सिंह ने कहा कि यह निर्णय लागू करवाया जाएगा। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस निर्णय का विरोध भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बीबीएमबी के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह, अवतार सिंह तारी व नवीन शर्मा ने कहा कि पंजाब में जब आतंकवाद जोरों पर था, तब भी नंगल डैम की सुरक्षा पंजाब पुलिस व भाखड़ा डैम की सुरक्षा हिमाचल पुलिस करती रही तो अब ऐसे क्या हालात हो गए कि इन दोनों डैमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के सौंपी जा रही है। इन नेताओं ने कहा कि सीआईएसएफ की तैनाती से बीबीएमबी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को फंड जारी करने के नाम पर प्रबंधन फंड का रोना रोती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें