फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हैंडबॉल खिलाड़ी मुनीश राणा की स्मृति में दूसरे टूर्नामेंट का आगाज

Sat, 31 Oct 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। नेहरू यूथ क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी मुनीश राणा की स्मृति में दूसरे हैंडबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यातिथि अनिल शर्मा और एडवोकेट रणदीप ठाकुर ने किया। क्लब के प्रधान नितिश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑल इंडिया स्तर की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में एयरफोर्स, रेड आर्मी, ग्रीन आर्मी, डोगरा, नेवी, पंजाब पुलिस, हिमाचल पुलिस और हरियाणा की टीमों के अलावा हिमाचल प्रदेश की स्थानीय टीमें भी दमखम दिखाएंगी। आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी है। मुख्य वर्ग में विजेता टीम को 41 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं अंडर-19 वर्ग में विजेता टीम को 7100 और उपविजेता टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी मुनीश राणा की स्मृति को सम्मान देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों की भागीदारी से स्थानीय खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सीनियर वर्ग में एयरफोर्स की टीम ने दुलैहड़ को हराकर जीत दर्ज की। वहीं रेड आर्मी ने राई यूनिवर्सिटी हरियाणा की टीम को मात दी। एक अन्य मुकाबले में एलपीयू ने फाइव डोगरा की टीम को पराजित किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग के मुकाबले में दुलैहड़ की टीम ने बिलासपुर को हराया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और मुकाबलों में जीत के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें