फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 3.462 किलो चरस मामले में तीसरे आरोपी की तलाश

Mon, 02 Nov 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। भरवाईं में बाइक सवार दो युवकों से 3.462 किलोग्राम चरस बरामदगी के मामले में पुलिस जांच के दौरान अहम जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में तस्करी के इस मामले में एक तीसरे युवक की संलिप्तता भी सामने आई है, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि फरार युवक ढलियारा क्षेत्र का रहने वाला है और पुलिस को शक है कि वही इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में राहुल भटोल होटल मैनेजमेंट का विद्यार्थी है और इस विषय का कोर्स कर रहा है। वहीं, दूसरा आरोपी चंद्रमोहन शर्मा चिंतपूर्णी में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, भागा तीसरा आरोपी इन दोनों युवकों के माध्यम से चरस की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करवा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
गौरतलब है कि 31 अक्तूबर की देर रात एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भरवाईं स्थित शिव मंदिर के नजदीक नाकाबंदी की थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर चंद्रमोहन शर्मा के बैग से 3.462 किग्रा चरस और एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस भागे तीसरे आरोपी को पकड़ने के साथ चरस की खेप के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें