फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में पार्किंग के लिए तलाशी जमीन

Tue, 07 Jan 2025 09:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाने आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द बेहतर पार्किंग की सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से चिंतपूर्णी मंदिर के पास चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास मार्ग पर शंभू बैरियर के पास प्रस्ताविक पार्किंग को लेकर जमीन की फिर तलाश शुरू हो गई है। सोमवार को एसडीएम सचिन शर्मा ने पार्किंग के निर्माण को लेकर भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सचिन शर्मा के साथ चिंतपूर्णी मंदिर के अधिकारी अजय मंडयाल, नायब तहसीलदार भरवाईं अरुण कुमार, मंदिर ट्रस्ट के एसडीओ आरके जसवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम ने चार स्थानों पर कुछ भूमि मालिकों मौजूदगी में भूमि का मुआयना किया। पार्किंग का निर्माण उस भूमि पर किया जाएगा, जो मंदिर के बिल्कुल नजदीक हो। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
बताते चलें कि शंभू बैरियर पर वाहनों की पार्किंग को लेकर समस्या काफी गंभीर है। लंबे समय से यहां पार्किंग बनाने को लेकर प्रयास किए जाते रहे हैं, लेकिन आजतक जहां पार्किंग नहीं बन सकी है। इस कारण श्रद्धालुओं को मजबूर होकर सड़क के किनारे ही वाहनों की खड़ा करना पड़ता है। इससे यहां भीड़ वाले दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

अब शंभू बाईपास पर प्रस्तावित कार पार्किंग के कागजों से धरातल पर उतरने की उम्मीद है।एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने कहा कि चार स्थानों पर भूमि देखी है। अभी तक किसी भी जगह को भूमि मालिक से लेने का निर्णय नहीं लिया गया है। प्रशासन मंदिर के नजदीक जमीन को खरीदने को प्राथमिकता देगा। मगर जमीन बिल्कुल क्लीयर हो और उस जमीन को खरीदने को लेकर कोई अड़चन न हो।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी विनोद कालिया, जीत लाल कालिया, सुलोचना देवी, एसीएफ कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें