फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एसडीएम ने परखे नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय वरिष्ठ (बाल) माध्यमिक विद्यालय ऊना में तीन दिवसीय जिला स्तरीय 31वें बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडलाधिकारी ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने किया। मुख्यातिथि ने सबसे पहले जिला स्तर के विभिन्न स्कूलों से आए नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडल सहित वैज्ञानिक क्रियाकलापों का अवलोकन किया। उन्होंने नन्हे वैज्ञानिकों के साथ विज्ञान के बारे में वार्तालाप करने के साथ उन्हें शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि हिमकोस्टा शिमला की तरफ से करवाए जा रहे विज्ञान मेले में विद्यार्थियों को जीवन में आगे आने का मौका मिलता है और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा होता है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि को स्कूल प्रिंसिपल देसराज शर्मा एवं विद्यालय प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। विज्ञान पर्यवेक्षक राजन शर्मा ने बताया कि इस विज्ञान मेले में 67 स्कूलों के 342 नन्हे वैज्ञानिक हिस्सा लेकर अपना ज्ञान परख रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के अलावा प्रतियोगिता के समन्वयक राजिंद्र कौशल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अजय शर्मा, निरीक्षण विंग से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रामस्वरूप कालिया, मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल देशराज शर्मा, प्रिंसिपल सुरेश शर्मा, प्रिंसिपल पवन देव, प्रिंसिपल सुरिंदर कौंडल, मुख्य अध्यापक रामपाल खट्टा, प्रवक्ता राकेश मल्होत्रा, प्रवक्ता अजयिंद्र, प्रवक्ता नीरज सौंध सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें