संतोषगढ़ (ऊना)। नगर की सवा सौ साल पुरानी गोशाला में सोमवार को एसडीएम ऊना विश्व देव मोहन चौहान ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ठंड के मौसम में गोशाला में गोधन के रखरखाव और चारे की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और प्रबंधन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गोशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
एसडीएम ऊना ने पूरी गोशाला में घूम कर यहां रखरखाव और चारे इत्यादि की व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि गोशाला में गोधन की संख्या अधिक है, जबकि जगह सीमित है। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए नई योजना बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बीते दिनों भंग की गई गो रक्षिणी सभा की कार्यकारिणी को के स्थान पर कार्यवाहक कमेटी का गठन किया है।
इस कमेटी को संचालन बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी दिनों में गौशाला के संचालन के लिए नई सभा के गठन और बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एसडीएम ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि गौशाला का प्रबंधन व्यवस्थित और समुचित तरीके से हो।