फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़े रहे स्क्रब टायफस व डेंगू के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में स्क्रब टायफस और डेंगू के मामले सामने आना शुरू हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने जिले के सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्क्रब टायफस और डेंगू के मामले सामने आने के बाद विभाग ने लोगों से स्क्रब टायफस और डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में जाकर जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में धीरे-धीरे स्क्रब टायफस और डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में बीते एक माह में स्क्रब टायफस से 36 और डेंगू के 19 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में बीते वर्ष स्क्रब टायफस के इक्का दुक्का मामले सामने आए थे, लेकिन इस बार स्क्रब टायफस के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इसने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दूसरी तरफ जिले में डेंगू के भी रिपोर्ट हो चुके हैं। यह मामले भी विभिन्न क्षेत्रों से सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर भी सचेत हो गया है। दूसरी जिले के साथ लगते नंगल में डेंगू के लगातार आ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को अधिक बढ़ा दिया है। अंदेशा भी यह भी जताया जा रहा है कि अगर आने वाले दिनों में बारिश के चलते मौसम परिवर्तनशील होता है तो डेंगू के मामलों में इजाफा हो सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि जिले में स्क्रब टायफस के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन मामलों को लेकर सतर्क है।
बॉक्स
ये हैं डेंगू और स्क्रब टायफस के लक्षण
डेंगू के लक्षणों में अचानक तेज बुखार, सिर में आगे की और तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द, आंखों के हिलने से दर्द में और तेजी। मांसपेशियों (बदन) और जोड़ों में दर्द आदि ये डेंगू के लक्षण हैं। इसके अलावा स्क्रब टायफस में तेज सिरदर्द, पाचन तंत्र में समस्या, उल्टी होना, बुखार आना, हाथों-पैरों में बहुत अधिक दर्द और आंखों के आसपास दर्द महसूस होना आदि स्क्रब टायफस के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें