विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भारत स्काउट एवं गाइड जिला ऊना के तृतीया सोपान प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ। समापन समारोह में उप निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन में सीखी अच्छी बातों को मित्रों तक पहुंचाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
जिले के 95 स्कूलों से 374 स्काउट शिविर में शामिल हुए, जबकि 41 स्काउट मास्टर्स ने बेसिक ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया। कार्यक्रम में संजीव कुमार, विजय संधू, करनैल सिंह संधू, सुरजीत सिंह, राजीव कुमार, राकेश कुमार, लखन कुमार, किशोरी लाल, राजन शर्मा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।