ऊना। बाथड़ी स्कूल में वार्षिक परितोषक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आरके शांडिल ने की।
मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य आरके शांडिल और स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधनाचार्य आरके शांडिल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर खूब धमाल मचाया।
बच्चों ने चंबा कितनी क दूर, तिन रंग नहीं लबने बीबा, गुड़ियां नाल पटोले, मैंने कहा फूलों से, शुक्र दातेया, मस्त बना देणं गे बीबा, नाटी, भंगड़ा, गिद्धा, घूमर, से नो टू पॉलीथिन, सर्जिकल स्ट्राइक, स्वस्छ भारत अभियान की प्रस्तुतियां पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्यतिथि जिला परिषद सदस्य अनूप राणा ने विद्यार्थियों नशों से दूर रहने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूप कुमार, प्रधानाचार्य नीलम कुमारी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भगत राम, प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, नागेंद्र, रंजीत शर्मा, नंद किशोर, एसएमसी प्रधान शेर सिंह, सतीश गर्ग, विक्रम सिंह, रिपुजीत, नम्रता कुमारी, बलबीर कौर, शिव कुमार धीमान, जगत राम शास्त्री, जरनैल सिंह, मोती लाल तथा स्कूल के अधीक्षक गोपाल कृष्ण सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।