फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीतों से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
सलोई और लोहारा स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्यतिथी सुदर्शन सिंह बबलू को सम्मानित करते स्टाफ स
विज्ञापन
सलोई और लोहारा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मचाया धमाल
विज्ञापन

लोहारा स्कूल के समीप खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 70 लाख रुपये का बजट मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोई और लोहारा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों ने उनका स्वागत किया।


सलोई के प्रधानाचार्य सुमित कुमार और लोहारा के दिनेश कौंडल ने स्कूल की वार्षिक प्रगति और विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक उपलब्धियों की जानकारी दी। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन




विधायक ने छात्रों को सही दिशा चुनकर भविष्य संवारने, किताबी ज्ञान के साथ खेलों में भाग लेने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने दोनों स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा सलोई स्कूल में शौचालय के लिए 2 लाख और कैंटीन के लिए 1 लाख रुपये तथा लोहारा स्कूल के समीप पुल निर्माण के लिए 70 लाख रुपये स्वीकृत किए।
विज्ञापन

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल स्टाफ, एसएमसी सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें