फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बच्चों की स्कूल बसें असुरक्षित, मानकों का पालन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूली वाहनों में संस्थान का नाम तक अंकित नहीं और न शिकायत नंबर
विज्ञापन


कई चालक बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने आ रहे

शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के अधिकांश निजी स्कूलों में वाहन सुविधा के मानकों की खुलेआम उल्लंघना की जा रही है। कई वाहन निजी स्तर पर बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचा रहे हैं, लेकिन इन वाहनों पर न तो स्कूल का नाम अंकित है और न ही किसी प्रकार का शिकायत नंबर उपलब्ध है। शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई न होना गंभीर सवाल खड़े करता है।
जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से संचालित निजी स्कूलों के कई रूटों पर ऐसे वाहन चल रहे हैं, जो सामान्य सवारियां ढोने के लिए पंजीकृत हैं। कुछ वाहनों में औपचारिकता के तौर पर शीशे के आगे एक बोर्ड रख दिया जाता है, जिसमें स्कूल का नाम लिख होता है। इनमें बच्चों की संख्या भी निर्धारित क्षमता से अधिक पाई गई है। कई वाहन तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते हैं। सबसे चिंताजनक यह है कि किसी भी वाहन पर शिकायत नंबर अंकित नहीं होता, जिससे आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज नहीं करा सकता।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार स्कूलों में सेवाएं दे रहे वाहनों को पीले रंग से पेंट करना अनिवार्य है। वाहन पर स्कूल का नाम, किस बोर्ड से मान्यता प्राप्त है और शिकायत या सहायता नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। साथ ही खिड़कियों के आसपास लोहे की ग्रिल लगाना और डैशबोर्ड के निकट बच्चों को बैठाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद, अधिकतर वाहन इन नियमों का पालन नहीं कर रहे और बच्चे मुख्य शीशे के ठीक सामने बैठे देखे जाते हैं। दूसरी ओर अभिभावकों की जागरूकता की कमी के कारण इस पर आपत्ति भी नहीं की जाती।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि जल्द ही आरटीओ ऊना के साथ संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। सभी स्कूलों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए जाएंगे। जहां भी अनियमितता पाई गई, वहां सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें