फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिमला और धर्मशाला की तरह ठंडी हुईं ऊना की रातें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंचा, दिन डलते ही हो रहा ठंड का अहसास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में नवंबर माह की रातें अब धर्मशाला और शिमला जैसी ठंडी महसूस होने लगी हैं। दिन ढलते ही सर्दी का अहसास बढ़ रहा है और लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। हाईवे किनारे शाम के समय कई दुकानदार और चालक आग सेंकते हुए नजर आ रहे हैं। रात 12 बजे तक न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि सुबह नौ बजे तक ठंड का असर बना रहता है। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं।


हालांकि, दिन में तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने से हल्की गर्माहट का अनुभव होता है। कई लोग आंगन में बैठकर धूप का आनंद ले रहे हैं। दिन और रात के तापमान में लगभग 20 डिग्री का अंतर बना हुआ है। इससे खांसी-बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। हवा में प्रदूषण कणों और हल्की धुंध के कारण दृश्यता कम होने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


वीरवार रात को जिला ऊना में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला और धर्मशाला में यह 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ऊना के अनुसार 18 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।
विज्ञापन



14 दिन में औसतन बारिश माइनस 68 फीसदी

जिले में नवंबर माह में अब तक मात्र 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में 2.2 मिलीमीटर बारिश होती है। इस प्रकार औसत बारिश की तुलना में 68 प्रतिशत की कमी पाई गई है। हालांकि अक्तूबर से 14 नवंबर तक बारिश का कोटा पूरा रहा। इस अवधि में 64.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अनुमानित मात्रा 20.9 मिलीमीटर थी, जो औसत से 210 फीसदी अधिक है। इसके चलते खेतों में इस बार पर्याप्त नमी है, लेकिन अब किसानों को आगे बारिश न होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें