फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चुरुडी सड़क पर टारिंग के कार्य से स्कूल बस फंसी, बच्चे हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार के कारिंदों पर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। तलाई से चुरुडी मार्ग पर टारिंग कार्य के चलते सोमवार सुबह एक स्कूल बस निर्माण कार्य के बीच फंस गई, जिससे बस में सवार बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चल रहे कार्य के दौरान न तो ट्रैफिक को रोका गया और न ही रास्ता देने के लिए कोई व्यवस्थाएं की गईं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर मौजूद ठेकेदार के कारिंदे न तो स्थिति को संभालने में गंभीर दिखे और न ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोई मदद की। बस करीब दो घंटे फंसी रही, जिससे छोटे बच्चों में घबराहट का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तलाई–चुरुडी मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान उचित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता और विशेष रूप से स्कूली बच्चों को इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें