फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एसबीएस क्लब ने शिव शंकर क्लब पंजावर को 2-0 से हराया

विज्ञापन
पंडोगा में फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत संवाद
विज्ञापन
इफको के सौजन्य से पंडोगा में लायंस क्लब प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

पहले दिन हुए तीन मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शुक्रवार को प्रतियोगिता में आठ टीमों के बीच खेले जाएंगे चार मैच

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली के पंडोगा गांव में प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज वीरवार को हुआ। यह प्रतियोगिता लायंस क्लब की ओर से इफको के सौजन्य से करवाई जा रही है। इफको प्रतियोगिता में किसानों को नैनो खाद के लाभ बताने व ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से सहयोग दे रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले हुए, जिसमें छह टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शहीद भगत सिंह (एसबीएस) क्लब पंडोगा और शिव शंकर क्लब पंजावर के बीच हुआ। इस मुकाबले में एसबीएस क्लब ने पंजावर की टीम को 2-0 से हराया। दूसरा मुकाबला लायंस क्लब बी और वाईएफसी पंजावर रेड के बीच हुआ। यह मुकाबला काफी रोचक रहा। जिसमें वाईएफसी पंजावर रेड ने 2-0 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के पहले दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला वाईएफसी पंडोगा ए और शंकर क्लब पंडोगा के बीच हुआ। मुकाबले में वाईएफसी पंडोगा से शानदार खेल दिखाते हुए 5-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लायंस क्लब के प्रबंधक समिति के सदस्य रामपाल, सुशील कुमार व सन्नी कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार मुकाबले होंगे। इसमें पहला मुकाबला वाईएफसी खड्ड और एएफसी पंडोगा के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला एनवाईएफ चुरूड़ू और वाईएफसी पंडोगा बी के बीच खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला रॉयल क्लब ऊना और शाह फुटबाल क्लब खड्ड के बीच होगा। चौथा एवं अंतिम मैच शुकराना फुटबाल क्लब खड्ड और वाईएफसी सलोह के बीच होगा।
विज्ञापन

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक माशूक अहमद ने बताया कि इफको जहां कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है वहीं खेलों में किसानों की जागरूकता के लिए भी नियमित कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत पंडोगा में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में इफको पूरा सहयोग कर रहा है। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए इफको ने हर व्यवस्था की है। इसमें प्रतियोगिता के आयोजक लायंस क्लब समिति भी पूरा सहयोग दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें