फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुरु रविदास के जयकारों से गूंजा संतोषगढ़ नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद स्थित मंदिर में रविवार को गुरु रविदास का 649वां जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली, जो मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर की परिक्रमा करके वापस मंदिर में समाप्त हुई।


गुरु रविदास धार्मिक सभा के प्रधान एडवोकेट कुलविंदर बैस ने बताया कि प्रकाशोत्सव के दिन सुबह झंडारोहण और शाम चार बजे शोभायात्रा का आयोजन हुआ। सोमवार को संत ज्ञानानंद, संत केवल सिंह, वी.के. मुसाफिर और व. गिल सिस्टर अपने सुरीले संगीत से संगत को गुरु की महिमा से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में लगी प्रदर्शनियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर धार्मिक सभा के सचिव मनोहर लाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार बस्सन, उप प्रधान कश्मीरी लाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें