फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मवा कहोलां में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन चलेगी क्रिकेट स्पर्धा, 20 टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मवा कहोलां में वीरवार को सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का आगाज हुआ। गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इसमें सात दिन क्रिकेट के मुकाबले होंगे। क्षेत्र की 20 टीमें भाग लेंगी। पहला स्थान पाने वाली विजेता टीम को 21000 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 11000, तीसरे स्थान पर 7100 रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा भी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं को मोबाइल और नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रखता है। खेल युवाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। यह महाकुंभ स्थानीय युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। इस मौके पर दौलतपुर मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, रमन ठाकुर, सनी पटियाल, भूपेंद्र डडवाल, राजीव कालिया, सचिन, विकास शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें