फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 10 माह से वेतन नहीं, सफाई कर्मचारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मैहतपुर स्थित उद्योग विभाग कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने पिछले दस माह से वेतन न मिलने पर रोष जताते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन लंबित होने के कारण परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने वीरवार को एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। इससे पहले कर्मचारियों ने ऊना मुख्यालय स्थित उद्योग विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कर्मचारियों का आरोप है कि वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें मेहनताना नहीं मिल रहा। ऐसे में घर का खर्च चलाना, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करना कठिन हो गया है। कई कर्मचारियों को उधार लेकर परिवार चलाने की नौबत आ चुकी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि दस दिन के भीतर लंबित वेतन जारी नहीं किया गया तो वे विभाग कार्यालय के बाहर आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।
सफाई कर्मी रंजना और मनीष कुमार ने बताया कि वे पिछले 13 वर्षों से मैहतपुर स्थित उद्योग विभाग कार्यालय में कार्यरत हैं। पहले उन्हें डेली वेज के आधार पर वेतन मिलता था, लेकिन पिछले दस माह से भुगतान बंद है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द वेतन जारी करवाने की मांग की है।

कोट
उद्योग विभाग ने 15 सफाई कर्मचारियों को अनुबंध पर रखा है। ठेकेदार ने इनसे दस्तावेज मांगे है। लेकिन कर्मचारियों ने दस्तावेज जमा नहीं करवाए है। दस्तावेज जमा होने पर वेतन जारी कर दिया जाएगा। -अखिल शर्मा, प्रबंधक, उद्योग विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें