फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पनीर, दूध, दालों और मिठाइयों के सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ सतर्क
विज्ञापन

मिलावटी मिठाई व बाहरी क्षेत्रों से आने वाले कच्चे माल पर रहेगी रहेगी पैनी नजर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जिले भर में सैंपलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के अंब, गगरेट और ऊना उपमंडलों में सैंपलिंग और कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीमों ने पनीर के चार, दूध के पांच, दालों के दस और मिठाइयों के दस सैंपल अलग-अलग स्थानों से लेकर जांच के लिए सीटीएल लैब कंडाघाट भेज दिए हैं। विभाग ने हलवाइयों और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मिठाई बनाने में किसी भी प्रकार के रंग और रसायनों का इस्तेमाल न करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली नजदीक आने के कारण बाजारों में मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में कई दुकानदार बाहरी राज्यों से भी पनीर, खोया और मिठाइयां मंगवाते हैं। त्योहार के मौसम में दुकानों पर रंग-बिरंगी मिठाइयों की भरमार रहती है, जिन पर विभाग की पैनी नजर है। विभाग ने दुकानदारों को हानिकारक रंगों का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि अत्यधिक रंगीन मिठाइयों से परहेज करें ताकि स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन

कोट
त्योहारी सीजन को लेकर विभाग ने सैंपलिंग शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। सभी सैंपल जांच के लिए सीटीएल लैब कंडाघाट भेज दिए गए हैं। -जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें