फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में 19 को होगा सम्मान निधि योजना का आगाज

Sat, 15 Jun 2024 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का ऊना जिले में 19 जून को विधिवत आगाज होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 जून को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ करेंगे। सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम 19 जून को हरोली के कांगड़ मैदान में प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। इसमें उपमुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करने के साथ ही लाभार्थी महिलाओं को धनराशि वितरित करेंगे। बता दें कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मासिक प्रदान करने का प्रावधान है। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को बीते तीन महीने की राशि एकमुश्त प्रदान करते हुए 4500-4500 रुपये दिए जाएंगे। योजना के पहले चरण में जिले की 7 हजार 280 महिलाओं को 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें