फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: साईं स्माइल ट्रस्ट ने 95 मेधावी विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति

Sat, 03 Oct 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अरलू खास (ऊना)। साईं स्माइल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को श्री शिव हनुमान बगलामुखी साईं शक्तिपीठ, अरलू खास में ‘उपलब्धि 2025-26’ मेधावी छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बंगाणा तहसील के पांच सरकारी विद्यालयों के 95 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और मेहनत के लिए लगभग ढाई लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में फेना प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करने की है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया को खुद पर हावी न होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुटलैहड़ रियासत के राजा महेंद्र पाल के पुत्र शिवेंद्र पाल तथा अभियंता संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरलू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चराड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली, राजकीय उच्च विद्यालय जसाणा तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय साई के विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। साई स्माइल ट्रस्ट के रशपाल सिंह राणा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को बेहतर बनाने में सहयोग देना है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान लेखराज भारती, पूर्व प्रधान महेंद्र राणा, राम रतन शर्मा, सरोज राणा, अभि राणा, गुरदास राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें