फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एनएच किनारे 72 घंटे के भीतर लुटेरों का दो जगह धावा

Sun, 26 Apr 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बहडाला में पेट्रोल पंप से लूट के प्रयास के दौरान गन से फायरिंग करता एक आरोपी। स्रोत - सीसीटीवी
विज्ञापन
ऊना। जिले में 72 घंटों के भीतर लुटेरों ने दो स्थानों पर धावा बोला, जिसने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अति व्यस्त एनएच किनारे 10 किलोमीटर के दायरे में हुई इन दो वारदातों से स्थानीय लोगों के भय का माहौल है। लोग अब देर रात बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

उधर जिला के मुख्य नाकों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती न के बराबर है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के भीतर बिना रोक-टोक आवाजाही हो रही है। कानून व्यवस्था में ढील का ही असर है कि आपराधिक छवि के लोगों को भी पूछने वाला कोई नहीं।
वीरवार देर रात गांव त्यूड़ी में ऊना-धर्मशाला सड़क किनारे एक शराब के ठेके पर स्कूटी और बाइक पर सवार होकर आए चार अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी करीब 35 हजार रुपये नकद, आठ शराब की बोतलें और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

अभी पुलिस इस वारदात से जुड़ी कड़ियां खंगालने में जुटी ही थी कि 72 घंटे के भीतर ऐसी दूसरी वारदात त्यूड़ी से 10 किलोमीटर दूरी बहडाला में घटित हो गई। यहां भी स्कूटी और बाइक पर ही सवार होकर तीन युवक आए और बेखौफ तरीके से पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुस गए।
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों का मुकाबला किया तो नकाबपोश आरोपी वहां से भागने लगे। पेट्रोल पंप कर्मियों ने जब लुटेरों को दबोचने का प्रयास किया तो उनपर गन से फायर किया गया।
इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों घटनाओं में अज्ञात सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया या अलग-अलग लोग हैं, यह अभी जांच का विषय है। जल्द आरोपियों को दबोचा जाएगा। इसके लिए जिला और पड़ोसी राज्यों में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें