फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भारी बरसात से सड़कें बर्बाद, खराब रास्ते दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
साइड स्टोरी
विज्ञापन

गगरेट होशियारपुर मार्ग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने पर पेश आया हादसा
विवेक शर्मा

गगरेट (ऊना)। बारिश अब जीवनदायिनी नहीं बल्कि आफत बनकर कहर ढा रही है। हिमाचल से लेकर पंजाब तक भारी बारिश के चलते बाढ़ ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। इस बारिश ने सड़कों की स्थिति भी अपनी कहानी खुद बयां कर दी है। कई सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जबकि भूस्खलन के कारण गगरेट–होशियारपुर मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालक अब विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार सुबह कांगड़ा से लुधियाना इलाज के लिए जा रही जीवनदायिनी एंबुलेंस मंगूवाल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में कई मीटर नीचे गिर गई। हादसे में मरीज और उसके तीमारदार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला और एंबुलेंस चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



एंबुलेंस में मौजूद परिजन सोच भी नहीं सकते थे कि मरीज की जान बचाने के प्रयास में उनकी अपनी तकदीर भी इतनी बेरहम हो सकती है। सुबह लगभग चार बजे हुए इस हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में गंभीर चिंता फैल गई है। मौसम और बारिश ने यदि अपना और रंग दिखाया, तो यह कहर किसी पर भी टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें