फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आगे निकलने की जल्दी में सड़क सुरक्षा नियम तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगे निकलने की चाह में खतरे का सफर
विज्ञापन

लाइव
कई चालक बिना सीट बेल्ट और अवरोधकों में गति से जाते दिखे
दौलतपुर से मुबारिकपुर मुख्य मार्ग पर अक्सर तोड़े जा रहे सड़क सुरक्षा नियम
संवाद न्यूज एजेंसी

गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन और विभिन्न संस्थाएं समय-समय पर जनजागरूकता के लिए प्रयासरत रहती हैं। इसके बावजूद सड़कों पर समझदारी बरतने को लेकर लोग गंभीर नहीं दिखते। मौजूदा समय में हर कोई सड़क पर जल्दबाजी में नजर आता है, वहीं सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बिन-बुलाई परेशानी को सीधा न्योता देती है।
जिला ऊना प्रशासन सड़क नियमों के पालन को लेकर तो सख्त है, लेकिन आमजन नियमों का महत्व तभी समझते हैं जब चालान का चाबुक चलता है। रविवार सुबह लगभग 11 बजे गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर से मुबारिकपुर मुख्य मार्ग पर कई कार चालक बिना सीट बेल्ट तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए देखे गए। वहीं, मुख्य सड़क पर कुछ नाबालिग बच्चे, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम थी, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए नजर आए। एक बच्चे को रोककर बातचीत करने पर पता चला कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है और मिठाई लेने बाजार आया था। यह स्थिति चिंताजनक है। दुखद पहलू यह है कि नियम न हों तो सरकार और प्रशासन की आलोचना होती है और यदि नियम हों तो उनका पालन नहीं किया जाता। प्रशासन नियम बना सकता है और उल्लंघन पर दंड भी दे सकता है, लेकिन लापरवाह वाहन चालक न केवल अपनी बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डालते हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन समय-समय पर सख्ती भी बरतता है।
विज्ञापन

बॉक्स
वर्तमान में सबसे चिंताजनक बात यह है कि वाहन चालक और उसमें सवार प्रत्येक व्यक्ति को सड़क पर सबसे आगे निकलने की जल्दी रहती है। इस जल्दबाजी में वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डाल देते हैं तथा संभावित दुर्घटनाओं को नजरअंदाज कर देते हैं। सुरक्षा कैमरों के पास गति कम कर लेने और फिर आगे अंधाधुंध तेज रफ्तार से वाहन चलाना कतई उचित नहीं है। -एडवोकेट राज कुमारी, पंचायत सदस्य, गोंदपुर बनेहड़ा
विज्ञापन

बॉक्स
सड़क पर सुरक्षित चलना और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना हर वाहन चालक का प्राथमिक दायित्व है। सुरक्षित यात्रा के लिए सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। -कैप्टन सुशील जरियाल, शौर्य चक्र विजेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें