दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक से दौडुओं के तालाब तक के सड़क मार्ग से करीब शुक्रवार से तीन माह के लिए बंद कर दिया जाएगा। मार्ग को क्षेत्र में चल रहे रेलवे ट्रैक के निर्माण के चलते आवाजाही के लिए बंद रहेगी। इसके लिए जनहित में सूचना लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। अब इस मार्ग से आवागमन करने वाले डंगोह और भद्रकाली आदि प्रमुख गांववासियों को सात किलोमीटर का अतिरिक्त सात किलोमीटर सफर तय कर दौलतपुर चौक पहुंचना पड़ेगा।
चार पहिया, बड़े और छोटे मालवाहकों के साथ दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रहेगी। क्षेत्रवासियों से विभाग ने क्षेत्र में चल रहे निरंतर विकास के मद्देनजर सहयोग की अपील की है। हालांकि इसके लिए विभाग ने इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का इंतजाम किया है। जब तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह बन कर तैयार नहीं हो जाता तब तक क्षेत्रवासी दौडूओं के तालाब से दौलतपुर चौक वाया रेलवे स्टेशन मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। जबकि भारी वाहन ले जाने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग वाया भद्रकाली का प्रयोग किया जा सकता है।
दौलतपुर चौक से तलवाड़ा रेल लाइन का कार्य बड़ी तेजी से चला हुआ है। इसके तहत सड़क मार्ग पर रेलवे ब्रिज का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इस कारण लोक निर्माण विभाग ने दौलतपुर चौक से दौडुओं के तालाब तक का सड़क मार्ग 15 दिसंबर से करीब तीन माह के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र की लगभग 10 हजार के करीब ग्रामीण आबादी तीन माह के लिए प्रभावित रहेगी। वैकल्पिक रास्ते से लोगों को सात किलोमीटर तक का सफर अतिरिक्त तय करना पड़ेगा।
रेलवे ट्रैक के निर्माण के चलते उक्त मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों से इस कार्य में सहयोग की अपील भी की गई है।
एचजी कौशल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, दौलतपुर चौक