मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन कुनेरन के लिए जाने वाली सड़क पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से बारिश के दौरान गुजरना मुश्किल हो रहा है। इस सड़क से नकड़ोह, कुनेरन सहित आसपास के गांवों के लोग आते-जाते हैं। बारिश के मौसम में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सड़क तालाब बन जाती है। कीचड़ के होने के कारण यहां राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना करना पड़ता है। दीपक, सुखविंदर, राकेश, राजकुमार का कहना है कि वर्षों से इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
कुनेरन के टाईडी एंड सोबर टूमारो फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बारिश में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सड़क तालाब बन जाती है। रवि बंसल ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के आसपास पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से समस्या बनी हुई है। प्रशासन को इस समस्या को दूर करने की ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए ।
कुनेरन निवासी नेत्र कलसी ने कहा कि वर्षों से यह समस्या बरकरार है लेकिन विभाग व प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहे।