फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राधा रानी की मूर्ति से सोने की नथ चुराई, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर में स्थित प्राचीन श्री गीता भवन मंदिर में सोमवार सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच भगवान श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में रोष है। बताया जा रहा है कि राधा-कृष्ण मंदिर में चोर ने राधा रानी की मूर्ति से सोने की नथ को चुरा लिया। हालांकि गीता भवन मंदिर नगर के मुख्य बाजार में स्थित है। घटना का पता चलते ही मंदिर परिसर में महिला मंडल की सदस्यों व दूसरे श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सीसीटीवी की फुटेज से पता लगा कि एक युवक चोरी करने के उपरांत मंदिर से बाहर निकला और मुंह ढक कर भाग गया। मंदिर में चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के जरिये चोर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें