फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंडावल सड़क हादसे की पीड़िता का ब्रेन डेड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बीते दिन ऊना-अंब हाईवे पर घंडावल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवती का ब्रेन डेड हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बेटी कई घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही। चिकित्सकों के अनुसार गंभीर रूप से घायल बेटी का ब्रेेन डेड हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को ऊना-अंब मुख्यमार्ग पर घंडावल में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल जा रही महिला और उसकी बेटी को टक्कर मार दी थी। इसमें पीड़िता नीति गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जबकि पीड़िता की माता की मौके पर मौत हो गई थी। पीड़िता को उपचार के लिए ऊना अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। यहां पर उपचार के बाद उसकी ब्रेन डेथ हो गई है।
चिकित्सकों अनुसार जिसके बचने की संभावना लगभग न के बराबर है। मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पीजीआई से पीड़िता की ब्रेन डेथ की सूचना आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें