फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बग्गा के हत्यारों पर 10-10 लाख का इनाम

Thu, 27 Jun 2024 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विकास बग्गा हत्या केस में एनआईए द्वारा जारी की गई दोनों युवकों की फोटो।
विज्ञापन
नंगल। नंगल में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष विकास बग्गा की हुई हत्या की जांच कर रही एनआईए टीम ने इस हत्या में शामिल दो लोगों के फोटो जारी कर 10-10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो भी इन आरोपियों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देगा, उसका नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। इन दोनों युवकों में एक का नाम हरजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी जिला नवांशहर, जबकि दूसरे का नाम कुलवीर सिंह सिद्धू पुत्र सुखविंद्र सिंह निवासी यमुनानगर शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 अप्रैल को नंगल के रेलवे रोड में विश्व हिंदू परिषद नंगल इकाई के अध्यक्ष एवं भाजपा आईटी सेल के प्रभारी विकास बग्गा की दो स्कूटी सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, उस समय जब वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस मामले की जांच पहले पंजाब पुलिस कर रही थी, लेकिन बाद में परिवार व क्षेत्रवासियों की मांग पर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी एनआईए को सौंप दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें